UP: खनन के डंपरों पर चला प्रशासन का डंडा, दो दिन में 10 डंपर सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। खनन के डंपरों पर प्रशासनिक अधिकारियों का डंडा तेजी से चल रहा है। दो दिन में एआरटीओ ने ओवरलोडिंग में 10 खनन के डंपर सीज कर दिए है। जिससे  खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। अधिकारी भी रोजाना रात को चेकिंग कर रहे हैं।  

जिले में खनन माफिया कोसी का सीना चीर रहे हैं दिन हो रात-दिन नदी खनन करने के बाद उसको बाजारों में लाया जा रहा है। इसके अलावा स्टोन क्रेशर पर चट्टा लगाया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कमर कस ली है। डीएम के सख्त आदेश  पर प्रतिदिन रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ओवरलोडिंग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। रात में सर्दी के बाद भी अधिकारी सड़कों पर नजर आते हैं।

एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने गुरुवार और बुधवार को मसवासी, मुरसैना, सैदनगर खौद में अभियान चलाकर ओवरलोडिंग में 10 डंपरों को सीज कर दिया है। जबकि इन पर करीब साढ़े पांच लाख का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ डंपर चालक लोकल के होने के कारण गली मोहल्लों का पता होने के कारण वहां रात के अंधेरे में निकालकर हाईवे तक पहुंचते हैं।

डंपरों की वजह से 20 लोगों की जान चुकी जानें
डंपर खनन करने के साथ लोगों के जान के दुश्मन भी बन रहे हैं। पिछले 20 से 25 दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो इन डंपरों की चपेट में आने से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। उसके बाद भी खनन माफिया सुधरने को तैयार नहीं है। धड़ल्ले से डंपर दौड़ा रहे है, ताकि अधिकारियों  की पकड़ में नहीं आ सके। एआरटीओ राजस्व वसूली के लिए रोजाना अभियान चला रहे हैं।

संबंधित समाचार