आजमगढ़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर को बताया तानाशाही का प्रतीक, शव यात्रा निकाल किया अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में सरकार के बुलडोजर नीति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर की अर्थी निकाली है। इतना ही नहीं बुलडोजर का शवदाह कर विरोध प्रदर्शन किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को तानाशाही की तरफ बढ़ती सरकार बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि बुलडोजर तानाशाही का प्रतीक है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिये हवन किया। इसके बाद नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। 

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि कानपुर जिले में मां बेटी की मौत जिस तरह हुई है, वह बहुत ही दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि इस घटना की सीबीआई जांच करानी चाहिए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इसके अलावा परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी और मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाये। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : पालतू कुत्ता बना आफत, परिवार पर किया हमला, दहशत में लोग

संबंधित समाचार