VIDEO : पेशाब पी...कीड़े खाए...तब जाकर जिंदा रहा ये शख्स, 31 दिन पहले जंगल में हो गया था गुम 

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

बोलिविया। अमेजन के जंगल में गुम हुए 30-वर्षीय बोलिवियाई शख्स को 31 दिन बाद रेस्क्यू किया गया है। शख्स ने बताया कि इस दौरान वह कीड़े खाकर व अपना पेशाब पीकर ज़िंदा रहा और ईश्वर ने उसे एक नया जीवन दिया है। अमेजन के जंगल में शिकार करने गया शख्स 25 जनवरी को अपने दोस्तों से बिछड़कर गुम हो गया था।

30 वर्षीय झोनाटन अकोस्टा ने दावा किया कि जिंदा रहने के लिए उसने कीड़े खाए, पेशाब पीकर अपनी प्यास बुझाई। शख्स ने भगवान का शुक्रियाअदा करते हुए कहा कि ईश्वर ने उसे नया जीवन दिया है।रॉयटर के मुताबिक, अकोस्टा 25 जनवरी को तब लापता हो गया था जब वह अमेजन के जंगल में चार दोस्तों के साथ शिकार करने गया था।

 इस दौरान वह दोस्तों से बिछड़ गया और जंगल में गुम हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इसकी पुष्टि की जाती है तो अकोस्टा अमेजन वर्षावन में सबसे लंबे समय तक सर्वाइव करने वाला जीवित शख्स बन सकता है। अकोस्टा ने बताया, जीवित रहने के लिए मैं कई चीजों से गुजरा। मैं ईश्वर को बहुत धन्यवाद देता हूं..। 


वीडियो सौजन्य : Reuters

उसने कहा कि मैंने भगवान से बारिश मांगी। अगर बारिश नहीं हुई होती, तो मैं बच नहीं पाता। मैं पेशाब पीकर जिंदा रहा। अकोस्टा अपने जूतों में पानी को इकट्ठा करके रखता था।  अकोस्टा ने कहा, वह भटक कर 40 किलोमीटर (25 मील) अंदर चला गया था। कुछ देर बाद उसको आभास हुआ कि वह सर्किल में घूम रहा है। उसने दावा किया कि रात में कई कीड़ों ने उसे काटा। जिंदा बच निकलने के बाद अकोस्टा ने कहा कि वह अब शिकार करना छोड़ देगा और अपना जीवन भगवान के लिए समर्पित कर देगा।  

Unitel TV से बात करते हुए उसने कहा, मुझे कीड़े खाने पड़े। मुझ पर जानवरों ने हमला किया था। फंसे होने के दौरान जगुआर के साथ आमने-सामने आ गया। इस कठिन घड़ी में उसने पेड़ की जड़ों को खाया।

ये भी पढ़ें : VIDEO : यहां कीचड़ में नाचकर करते हैं बारातियों का स्वागत, बेहद अनोखी है ये परंपरा

संबंधित समाचार