अयोध्या: खेत में गई महिला की सांड़ के हमले से मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

पूराबाजार, अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कैल केशवपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत के लिए निकली वृद्ध महिला पर साड़ ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। थाना क्षेत्र की मजरे पंडित का पुरवा निवासी प्रेमा देवी पत्नी हरी राम मिश्रा (70 वर्ष) सुबह खेत के लिए निकली थी।

इसी दौरान वहीं घूम रहे साड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें घटना स्थल पर महिला की मौत हो गयी। जिसको लेकर ग्रामीणों में बड़ा आक्रोश है। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को लेकर स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पेड़ काटने में फंसे प्रधान, एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार