केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अधिकारी ने बताया कि कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री चौधरी को बृहस्पतिवार को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया, जिसके बाद उनकी सुरक्षा की तुरंत समीक्षा की गई।

पुलिस ने बताया कि चौधरी की ओर से तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच जारी है। उसने बताया कि फोन के स्रोत का पता लगाने और फोन करने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

संबंधित समाचार