अयोध्या: पेड़ काटने में फंसे प्रधान, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हैदरगंज, अयोध्या। जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में सरकारी नाली की भूमि पर प्रतिबंधित पेड़ काटने को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ वन विभाग के सेक्शन अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। वन विभाग के बीकापुर रेंज के स्थानीय वन दरोगा रजनीश कुमार तिवारी ने शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत पछियाना मजरे मान का पुरवा में सरकारी नाली की जमीन पर स्थित दो पेड़ गूलर समेत कुछ अन्य पेड़ों को काटा गया है। 

आरोप है ग्राम प्रधान पछियाना ने कुछ श्रमिकों की मदद से प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ को काट दिया है। जिसके चलते लोक संपत्ति की क्षति हुई है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया वन दरोगा की तहरीर पर ग्राम प्रधान अंतिमा वर्मा पत्नी अमित कुमार समेत कुछ श्रमिकों नाम पता अज्ञात के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दर्ज एफआईआर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-समाजवाद पर सीएम योगी की टिप्पणी पर अखिलेश ने जताया विरोध, सदन से किया वॉकआउट

संबंधित समाचार