UP Weather Update : यूपी में गर्मी का सितम, 39 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

यूपी में पारा लगातार ऊपर चढ़ा है। चिलचिलाती धूप के बीच लू (हीटवेव) का कहर बना है। पिछले कई दिनों से राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में लू का दौर बना है। सोमवार-22 जून को भी मौसम विभाग ने अवध और पूर्वी क्षेत्र के करीब 39 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है।

अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी से न सिर्फ किसान बेचैन हैं, बल्कि भयंकर गर्मी से आमजन भी बेहाल है। पारा लगातार ऊपर चढ़ा है। चिलचिलाती धूप के बीच लू (हीटवेव) का कहर बना है। पिछले कई दिनों से राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में लू का दौर बना है। सोमवार-22 जून को भी मौसम विभाग ने अवध और पूर्वी क्षेत्र के करीब 39 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। इसमें तराई के लखीमपुर खीरी, बहराइच, गाजीपुर और वाराणसी जैसे जिले शामिल हैं। आम दिनों की तरह सोमवार को भी बांदा में आग बरस रही है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन तक मौसम में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। लखनऊ के साथ अवध क्षेत्र लू की चपेट में है। 

लखनऊ में आज-सोमवार का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बांदा प्रदेश में सबसे गर्म है। यहां पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस है। वाराणसी में 42.4 और बहराइच में 42 डिग्री सेल्सियस। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और पूर्वी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में इस पूरे सप्ताह लू का असर रह सकता है। प्री-मानसून 25 जून के बाद सक्रिय हो सकता है। मानसून के यूपी पहुंचने में भी अभी सप्ताह लग सकता है। 

लू की चपेट में हैं ये जिले 

मौसम विभाग ने जिन जिलों में 22 जून को लू चलने की चेतावनी जारी की है, उसमें बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, फतेहपुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर,बस्ती, कुशीनगर,  संतकबीरनगर,  महाराजगंज,  गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी और अन्य जिले शामिल हैं। 

संबंधित समाचार