किंग चार्ल्स की ताजपोशी में हैरी-मेगन की उपस्थिति को लेकर अनिश्चितता बरकरार, शाही घराने के साथ तनाव जारी

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

लंदन। ब्रिटेन में महाराजा चार्ल्स तृतीय का कार्यालय उनकी ताजपोशी समारोह को लेकर प्रिंस हैरी के लगातार संपर्क में है, जिससे शाही घराने के साथ जारी तनाव के बीच उनके समारोह में शिरकत करने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, समारोह में हैरी और उनकी पत्नी मेगन की उपस्थिति को लेकर अनिश्चितता बरकरार है क्योंकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 अगर हैरी-मेगन छह मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर ऐबे में होने वाले ताजपोशी समारोह में शामिल होते हैं, तो ब्रिटिश राजकुमार की बेस्टसेलर किताब ‘स्पेयर’ में शाही परिवार से जुड़े रहस्यों के खुलासे को लेकर पिता-पुत्र (चार्ल्स-हैरी) में बढ़े तनाव के बीच यह दोनों की पहली मुलाकात होगी। 

हैरी-मेगन के एक प्रवक्ता ने रविवार को पुष्टि की कि हैरी को महाराजा चार्ल्स तृतीय के ताजपोशी समारोह के संबंध में उनके कार्यालय से एक ‘ईमेल पत्राचार’ प्राप्त हुआ है। बकिंघम पैलेस ने इस मामले में टिप्पणी के अनुरोध का फिलहाल जवाब नहीं दिया है। हैरी-मेगन के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, “ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स (हैरी-मेगन) समारोह में शिरकत करेंगे या नहीं, इस संबंध में लिए गए निर्णय का हम तत्काल खुलासा नहीं करेंगे।”

ये भी पढ़ें:- Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में विस्फोट में नौ पुलिसकर्मियों की मौत, 13 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Asha Bhosle : महाराष्ट्र के छोटे से गांव में जन्मी आशा ने 8 दशक तक श्रोताओं के दिलों पर किया राज, जानिए कैसे रहा सफर
पश्चिम बंगाल चुनाव : सही मायने में समावेशी शासन लाने के लिए भाजपा को वोट दें... सोनामुखी के चुनावी रैली बोले सीएम योगी
138 डिग्री, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र : जानिए कौन हैं विश्व की सर्वाधिक शैक्षणिक डिग्री रखने वाले इंसान दशरथ सिंह...
प्रयागराज : कमरे में 4 दिन से पड़ा था महिला का शव, दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों को हुई जानकारी, जानें पूरा मामला
छात्र हर्षित भट्ट की मौत पर उठे सवाल, मां ने की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- "यह हादसा नहीं, साजिश" हो सकती है