बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही परिवार को इसका पता चला होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया। 

बदांयू के उझानी के भवानीपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र सतपाल बुधवार को सुबह 10 बजे के समय घर का सामान लेने बाइक से जा रहा था। इस दौरान रास्ते मे उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढे़ं- बरेली: एसएसपी आवास पर पुलिस अधिकारियों ने अपने मातहतों के साथ खेली होली

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज