अगर आपका भी काम में नहीं लगता है मन और रहता है मूड खराब, इन उपायों को अपनाकर मिल सकती है राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अक्सर ये देखा गया है कि कई लोगों को गुस्सा बहुत आता है। जिन लोगों को गुस्सा ज्यादा आता है उनका छोटी छोटी बातों का मूड खराब हो जाता है। बता दें गुस्सा और तनाव किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए नुकसानदायक है। आपका इस तरह का व्यवहार आसपास के माहौल पर भी असर डालता है। जिसका असर ये होता है कि आप परिवार, पार्टनर और दोस्तों से आप दूर होने लगते हैं। मूड खराब होने के कई लक्षण भी आप महसूस करते हैं। जैसे हो सकता है कि आपका किसी काम में मन न लगें। घर या दफ्तर में भी मन न लगे। ऐसी स्थिति में आप लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। किसी से न तो बात करना चाहते हैं और न ही वक्त बिताना चाहते हैं।

 कई बार तो अकेले में आपका बेवजह रोने का मन भी करता है। कुछ लोग सुसाइड के बारे में सोचने लगते हैं। चिंता की बात यह है कि इस लक्षणों के दिखने के बाद भी लोग समझ नहीं पाते कि आखिर उनके साथ दिक्कत क्या है। दरअसल, ये सारे लक्षण अवसाद के हैं। तनाव या अवसाद की स्थिति में दिमाग काम करना बंद कर देता है। जो आपके जीवन के लिए नुकसानदायक बन जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अगर आप भी इन लक्षणों को महसूस कर रहे हैं तो किन उपायों के जरिए इससे आराम पा सकते हैं। 

मूड ठीक करने के तरीके
सबसे पहले तो अपना मूड ठीक करने की कोशिश करें। इसके लिए ऐसा खानपान अपनी डाइट में शामिल करें तो सेहत और मन दोनों के लिए लाभकारी हो। सैल्मन, अखरोट आदि का सेवन अधिक करें। इसके अलावा आप सूखे मेवे, मछली और सब्जी आदि का सेवन करें। केला और मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

बता दें ज्यादातर लोग अवसाद की स्थिति में शराब और सिगरेट का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन मादक पदार्थ आपको अवसाद से बाहर नहीं निकालते, बल्कि इस स्थिति की ओर अधिक धकेलते हैं। इसलिए जब मूड खराब हो, अपने मूड को ठीक करने के लिए मेडिटेशन करें। योग व ध्यान मन और शरीर दोनों को हल्का करता है। जिन बातों से आपका मूड खराब होता है, उसे दिमाग से निकालने के लिए ध्यान लगाएं। शराब का सेवन बिल्कुल न करें। इस अवस्था में शराब का गलत असर पड़ सकता 

अपने मूड को ठीक करने के लिए मेडिटेशन करें। योग व ध्यान मन और शरीर दोनों को हल्का करता है। जिन बातों से आपका मूड खराब होता है, उसे दिमाग से निकालने के लिए ध्यान लगाएं। वहीं अपने मूड को ठीक करने के लिए प्रेरणादायक कोट्स और भाषण सुनें। अध्यात्म भी आपकी मदद कर सकता है। इस तरह की चीजों को अपने जीवन में शामिल करने से आप आशावादी बने रहेंगे। मूड ठीक न होने पर लोग अकेले रहना चाहते हैं। लेकिन आपकी स्थिति अधिक न खराब हो इसलिए दोस्तों या परिवार के साथ हैंगआउट की योजना बना सकते हैं। किसी ट्रिप पर जाएं ताकि जगह बदलने पर मूड भी बदले। 

ये भी पढे़ं- बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन, कराएं ये योगासन

 

 

 

 

संबंधित समाचार