बरेली: सुदेशना मर्डर कांड खुलासे के करीब, हत्या में परिचित के होने की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कैंट में सैन्य आवास में हुए महिला के मर्डर का जल्द ही खुलासा कर सकती है। फिलहाल हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। सोमवार को थाना कैंट क्षेत्र में यूबी एरिया सिग्नल रेजीमेंट के हवलदार मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना सेनापति की सोमवार की दोपहर रेतकर हत्या कर दी गई। इस दौरान सदेशना से अपनी जान बचाने के लिए हत्यारे से संघर्ष भी किया था। जिस कारण उनके शरीर पर संघर्ष के निशान मिले थे।

हत्यारे ने साक्ष्य मिटाने की भी पूरी कोशिश की थी। घटना को खुलासा उनकी सात वर्षीय बेटी के स्कूल से वापस लौटने पर हुआ था। इस मामले में कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को मृतका के करीबी के द्वारा हत्या करने के अहम सुराग मिले हैं।

माना जा रहा है कि पुलिस तीन से चार दिन में घटना का खुलासा कर देगी। फिलहाल पुलिस दो बिंदुओं पर काम कर रही है। मृतका का पति सैन्य क्षेत्र में ही है। उसे बिना अनुमति के बाहर जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर उससे पुछताछ कर रही है। उसके घर किस-किस का आना था। साथ ही जिसने घटना को अंजाम दिया था वह अच्छी तरह जानता था कि सुदेशना किस समय घर पर अकेली होती है। हत्यारे ने उस समय ही घटना को अंजाम देने का समय चुना

पुलिस को कई अहम सुराग मिले है। महिला के पति से पुछताछ की जा रही है। जल्द ही घटन का खुलासा किया जाएगा---बलवीर सिंह, कैंट थाना प्रभारी। 

संबंधित समाचार