Navratri 2023: कल से मंदिरों में होगा दुर्गा सप्तशती का पाठ, घरों में विराजेंगी मां जगदंबा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बुधवार से चैत्र नवरात्रि व्रत की शुरुआत हो जायेगी। राजधानी के बड़ी काली जी मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, चन्द्रिका देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों में 9 दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार चैत्र नवरात्रि में प्रदेश के सभी जिलों के देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने जा रही है। इस दैरान मंदिरों और शक्तिपीठों में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। 

मंगलवार को मौसम ख़राब होने के बावजूद राजधानी में भक्तों ने माता रानी की घरों में स्थापना और पूजन के लिए खरीदारी की। घरों में पूजास्थलों की सफाई की गई और प्रसाद समेत दूसरी पूजन सामग्री की व्यवस्था भी भक्त करते दिखे। पुजारियों के अनुसार इस नवरात्रि पूरे 9 दिन व्रतों का विधान है। साथ ही नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना सबसे फलदायक माना जाता है। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए इसका पाठ अनिवार्य होता है। ऐसा माना जाता है कि इसके मंत्र व्यक्ति को सभी क्षेत्रों में सफलता दिलाते हैं। उसे रोगों से भी दूर रखते हैं, साथ ही आने वाली बाधाओं से भी बचाते हैं। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: कल देखा जाएगा रमजान का चांद, रोजे रखने की होगी शुरुआत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?