प्रख्यात लेखिका सारा थॉमस का निधन, दो बार केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थॉमस की चार किताबों पर मलयालम में फीचर फिल्में भी बनी हैं

तिरुवनंतपुरम। प्रख्यात लेखिका सारा थॉमस का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण शुक्रवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

थॉमस को दो बार केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें पहली बार उनके उपन्यास 'नर्मदी पुडवा' के लिए 1979 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। दूसरी बार, 2010 में उन्हें मलयालम साहित्य में योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

थॉमस की चार किताबों पर मलयालम में फीचर फिल्में भी बनी हैं। उनके दूसरे उपन्यास 'मुरीपदुकल' पर 'मणिमुझक्कम' नाम की फिल्म बनाई गई थी, जिसने कई राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार जीते थे।  परिवार के सूत्रों ने बताया कि थॉमस की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए एक अप्रैल को उनके आवास पर रखा जाएगा और उनका अंतिम संस्कार पत्तूर मारतिमा चर्च सीमेट्री में किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें :  Maidaan Teaser Release : अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का टीजर रिलीज, देखिए वीडियो 

संबंधित समाचार