बरेली : दिव्यांग की जमीन पर दबंगों की नीयत खराब, पीड़ित ने की एसएसपी से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद के एक दिव्यांग ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए ब्याय की गुहार लगाई है। लियाकत सैफी ग्राम बन्डिया, थाना सीबीगंज, जिला बरेली में रहते हैं। लियाकत दिव्यांग हैं। लियाकत ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पड़ोसी फुरकान और हसनैन उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए अमादा है, जबकि लियाकत दिव्यांग व्यक्ति हैं। 

लियाकत ने बताया कि 04 अप्रैल को इन लोगों ने जब उसके साथ अपराधिक घटना कारित की। जिसके बाद उसने 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बमुश्किल उसे को इन लोगों से बचाया। जिसकी शिकायत लियाकत ने 05 अप्रैल को पुलिस से की। जिससे रंजिश मानते हुए गुरुवार को लगभग सुबह 9.00 बजे फिर से उसके घर में जीशान व
फुरकान जबरन दरवाजा तोड़कर घुस गए और हमला कर दिया। साथ ही घर के बाहर लगा खोखा भी तोड़ दिया। गाली गलौच, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी सूचना लियाकत ने 112 नम्बर पुलिस को दी। लियाकत का कहना है कि उसे इन लोगों से जान माल का गंभीर खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज