Vaishakh Month 2023 : आज से शुरू हो रहा वैशाख मास, देखें इस दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Vaishakh Month 2023 :  हिन्दू पंचांग के अनुसार 7 अप्रैल से वैशाख का महीना शुरू हो रहा है। हिन्दू धर्म में इसका बहुत महत्व है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। वहीं मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान विष्णु की उपासना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही उनके जीवन में आ रही सभी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। ऐसे में वैशाख मास में अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती,  सीता नवमी, मासिक शिवरात्रि सहित कई महत्वपूर्ण व्रत- त्योहार मनाएं जाएंगे। 

वैशाख मास में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट 

9 अप्रैल 2023 दिन रविवार - संकष्टी चतुर्थी
13 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार - कालाष्टमी
14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार - बैसाखी,मेष संक्रांति
16 अप्रैल 2023 दिन रविवार - बरुथिनी एकादशी
17 अप्रैल 2023  दिन सोमवार - मासिक प्रदोष व्रत
18 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार - मासिक शिवरात्रि
20 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार - वैशाख अमावस्या, सूर्य ग्रहण 'संकरित'
22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार - अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
23 अप्रैल 2023 दिन रविवार - विनायक चतुर्थी व्रत, शंकराचार्य जयंती
27 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार - गंगा सप्तमी
28 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार - माता बगलामुखी जयंती
29 अप्रैल 2023 दिन शनिवार - सीता नवमी
01 मई 2023 दिन  सोमवार - मोहिनी एकादशी
04 मई 2023 दिन मंगलवार - नरसिंह जयंती
05 मई 2023 दिन शुक्रवार - बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत

ये भी पढ़ें : चमोली: इस मंदिर के अंदर मूर्ति दर्शन के लिए नहीं जाते श्रद्धालु, पुजारी भी आंख में पट्टी बांधकर करते हैं पूजा