Hair Care Tips: अगर आपके भी ज्यादा टूटने लगे हैं बाल, तो आज से ही लगाएं ये तेल
Hair Care Tips: बालों का रूखापन और जड़ों का पोषण ना मिलना बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। साथ ही बालों की सही प्रकार से देखभाल ना करना भी इसकी वजह हो सकते हैं। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि किसी ना किसी प्रकार प्राकृतिक नुस्खों से बालों का टूटना रोका जा सके यहां कुछ ऐसे ही तेलों की जानकारी शेयर की जा रही है जो बालों को लगातार टूटने से रोकते है। साथ ही बालों को बेहद मजबूत और उन्हें बढ़ने में सहायता करते हैं।
नारियल का तेल

आजकल की बिजी जिंदगी को देखते हुए बालों के लिए नारियल का तेल बेहद जरूरी है। इस तेल को बालों पर सीधा भी लगाया जा सकता है और कई तरह के तेलों में मिलाकर भी अप्लाई कर सकते है। साथ ही नारियल का तेल कई बार कैरियल ऑयल की तरह भी काम करता है। अगर बात करें नारियल के तेल को बालों के टूटने से रोकने के लिए लगाने की तो ये तेल यह काम भी बेहद बखूबी करता है। बता दें कि नारियल के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ कई एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण भी शामिल हैं। इस तेल को सिर धोने से लगभग 1 घंटे पहले हल्के गर्म नारियल तेल से सिर की मालिश करने पर काफी अच्छा असर दिखता है।
प्याज का तेल

जानकरी के मुताबिक बालों की ग्रोथ को और बेहतर करने में लिए प्याज के तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह तेल बालों के झड़ने की परेशानी को दूर करने में सहायता करता है। दरअसल प्याज का तेल लगाने के लिए आपको इसे बाजार से खरीदने की भी आवश्यकता नहीं है बल्कि आप इस तेल को घर पर ही बना सकते हैं। इस तेल को बनाने के लिए एक कटोरी नारियल के तेल में प्याज काटकर डाले और फिर उसे पका लें। फिर पक जाने के बाद उसमें से तेल को छान लें और अपने बालों पर लगा ले।
ऑलिव ऑयल

चाहे खाने-पीने की चीजे हो, या फिर स्किन केयर और हेयर केयर की चीजे हो, ऑलिव ऑयल का खूब इस्तेमाल होता है। बताया जाता है कि यह तेल एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है और साथ ही बालों को नमी व जरूरी पोषण भी प्रदान करता है। आपको बता दें कि ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म करके सिर की मालिश करने के लिए इस्तेमाल में किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- इन योगासनों को कर पाएं अभिनेत्रियों की तरह पतली कमर
