छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली ढेर, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मंगलवार को एक नक्सली को मार गिराया तथा दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में कचलावारी गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया तथा दो नक्सलियों को पकड़ लिया है।

उन्होंने बताया कि नैमेड़ थाना क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर रेडडी गांव स्थित शिविर से डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब आज सुबह लगभग आठ बजे कचलावारी गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उनके अनुसार सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की तथा कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए। वार्ष्णेय ने बताया पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ लिया जबकि घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार एक नक्सली घायल है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

ये भी पढ़ें : मैं दिल्ली में हूं : लापता होने के दावे के बाद मुकुल रॉय ने कहा 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता