First Solar Eclipse 2023: क्या करें सूर्यग्रहण पर खास उपाय ताकि आपके रोग-दोष दूर हो सकें
हल्द्वानी, अमृत विचार। इस वर्ष हमें बहुत सी खगोलीय घटना अनुभव करने को मिल रही है। हालही में हमने देखा की चंद्रमा, शुक्र और बृहस्पति एक रेखा में आए थे। अब कल गुरुवार को साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह कंकण/खंडग्रास सूर्यग्रहण है।
वर्ष का प्रथम सूर्यग्रहण मेष राशि एवं अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा एवं इसका कोई धार्मिक महत्व भी नहीं है तथा इस सूर्य ग्रहण पर किसी भी प्रकार का कोई सूतक नहीं लगेगा।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण क्यों होता है
जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आ जाता है तो पृथ्वी पर सूर्य की किरणें नहीं पहुंच पाती इसी खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया, ईस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस व न्यूजीलैंड में दिखाई देगा।
ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार प्रातः 8:07 पर ग्रहण स्पर्श होगा ग्रहण का मध्य होगा 9:46 पर एवं मोक्ष 11:26 मिनट पर होगा।
सूर्य ग्रहण पर उपाय
जिन जातकों की कुंडली में सूर्य ग्रहण दोष है। उन्हें ग्रहण वाले दिन स्नान, दान करना चाहिए। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के प्रभाव को कम करने हेतु लाल वस्तुओं का दान करें लाल वस्त्र, गेहूं, मसूर, तांबे का पात्र, स्वर्ण प्रतिमा, लाल फल, लाल पुष्प, तिल का तेल, नारियल, दक्षिणा इत्यादि।
जिन जातकों का जन्म मेष राशि अश्विनी नक्षत्र में हुआ है उन सभी को सूर्य ग्रहण पर प्रात:काल गंगाजल से स्नान कर अन्न वस्त्र दान अवश्य करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को रखना होगा इन बातों का खास ध्यान
1. धारदार वस्तुओं का प्रयोग ना करें।
2. दिन में सोने से परहेज करें।
3. धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें जैसे गीता या रामायण का पाठ।
