Khatima News: हादसे के आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, टोल प्लाजा के पास हुआ था हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। सितारगंज रोड में टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में एक कार चालक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार वार्ड दो, पंत कालोनी निवासी निर्दोष कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका भाई राजीव सक्सेना दो अप्रैल को पीलीभीत के रामनगरा से अपने वाहन से सवारी लेकर रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच पहेनिया टोल प्लाजा के आगे बानूसा गांव के पास किच्छा की ओर से आर कार के चालक ने उसके भाई की कार को टक्कर मार दी। 

हादसे में उसके भाई की मौत हो गई तथा अन्य सवारियों को भी चोटें आईं हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना एसआई पंकज सिंह महर को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रंगदारी मामले की साइबर सेल ने शुरू की जांच, सर्राफा व्यापारियों से आतंकी अर्शदीप के नाम से की थी मांग

संबंधित समाचार