हरदोई : प्रधान के रिश्तेदार की गोली मार कर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई । प्रधान का रिश्तेदार खेत पर काम कर रहे मज़दूरों के लिए खाना ले कर गया था, वहीं उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव देख कर वहां सनसनी फैल गई। इसका पता होते ही एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह और सीओ हरपालपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

बताया गया है कि अतरौली थाने के जगसरा गांव निवासी 25 वर्षीय नारायण पुत्र अनिल करीब आठ साल से अपने बहनोई लालू राठौर के गांव बरवन थाना लोनार में रह रहा था। लालू के पिता रामवीर सिंह मझिगवां कुलिया के प्रधान है। लालू का भाई लटूरी अपने पिता के प्रतिनिधि के तौर पर कामकाज देखता है, नारायण भी उसके साथ रहा करता था। बुधवार की रात को नारायण खेत में काम कर रहे मज़दूरों के लिए खाना ले कर गया हुआ था। उसके बाद वापस नहीं लौटा, घर वालों ने समझा नारायण वहीं खेत में रुक गया होगा।

गुरुवार की सुबह खेत से करीब 200 मीटर दूर दूसरे खेत में नारायण का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसका पता होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। नारायण की शर्ट और उसके जूते उतरे हुए थे, सीने में बाईं तरफ गोली लगी हुई थी। हत्या की खबर सुनते ही एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह और सीओ हरपालपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह वहां पहुंच गए। वारदात से जुड़े पहलुओं पर गहराई से गौर किया और खेत पर काम कर रहे मज़दूरों के अलावा दूसरे लोगों से पूछताछ की गई। इस बारे में एएसपी पश्चिमी श्री सिंह ने बताया है कि कुछ चीज़ें मामला संदिग्ध होने की तरफ इशारा कर रहीं हैं। फिलहाल जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बहराइच : जमीनी विवाद में ग्रामीण की कर दी लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही