बहराइच : जमीनी विवाद में ग्रामीण की कर दी लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । जनपद के रानियापुर अहिरनपुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति का पड़ोस के ग्रामीण से जमीन का विवाद चल रहा है। उसी विवाद में गुरुवार सुबह स्कूली वैन लेने विद्यालय जा रहे चालक को रोक कर सभी ने लाठियों से पिटाई कर दी। मौके पर ही वैन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोग आरोपी को पुलिस द्वारा सह देने की बात कही जा रही है।

ीी3

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रनियापुर के मजरा अहिरनपुरवा गांव रामकेवल यादव (45) पुत्र राम दुलारे सरस्वती स्कूल में वैन चालक था। उसका जमीनी विवाद पड़ोसी जगतराम यादव उर्फ जग्गी आदि से चल रहा है। गुरुवार सुबह राम दुलारे स्कूल से वैन लेने के लिए का रहा था। सुबह छह बजे स्कूल जा रहा था। गांव से 200 मीटर की दूरी पर पहुंचे राम दुलारे को जगतराम, बुधराम यादव और रमेश यादव ने घेर लिया। इसके बाद सभी ने राम दुलारे की लाठी और रॉड से जमकर पीटा। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। तभी वैन चालक की मौत हो गई। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र संदीप यादव ने जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिपाही पर आरोपी को सह देने का आरोप

मृतक वैन चालक के पुत्र संदीप ने बताया कि बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों से कहासुनी हुई थी। जिस पर वह प्रार्थना पत्र देने थाने गया। लेकिन थाने के एक सिपाही ने उसे ही छह घंटे तक बैठाए रखा। कोई भी कार्यवाई नहीं की। ऐसे में सभी को पुलिस का सह मिल गया और उसके पिता की हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें - हरदोई : मणिपुर में फैली जातीय हिंसा में फंसा आईआईआईटी का छात्र लौटा घर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर