बदायूं: चार बार विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह पप्पू भईया का देहांत, पिछले दो साल से चल रहे थे बीमार

लाल पुल श्मशान भूमि में गुरुवार सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

बदायूं: चार बार विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह पप्पू भईया का देहांत, पिछले दो साल से चल रहे थे बीमार

बदायूं अमृत विचार: पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह उर्फ  पप्पू भैया का बुधवार सुबह ह्रदय गति रुक जाने कारण निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और पिछले करीब दो साल से बीमार चल रहे थे। अवनीश कुमार सिंह का जन्म 13 अगस्त 1942 को दातागंज के ग्राम व पोस्ट मझारा में हुआ था। वह चार बार 1977 से 1980, 1984 से 1989, 1991 से 1993, 1993 से 1996 तक दातागंज के विधायक रहे।

सन 1985 से 1991 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे थे। सन 1972 में समरेर से ब्लॉक प्रमुख रहे। वह पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह के नजदीकी रहे। कई बार कल्याण सिंह उनके आवास पर भी आये। पप्पू भैया सदैव सरल, सहज और ईमानदार नेता माने जाते थे। उनके निधन के बाद सभी लोग उनकी सरलता व सादगी की चर्चा करते रहे। उनके पिता स्व. हरीश चंद्र सिंह चौधरी चरण सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।

उनकी सूबे में अलग पहचान थी।अवनीश कुमार सिंह के बेटे राहुल सिंह पूना में इंजीनियर है। पुत्री ऋतु सिंह मुम्बई में हैं, दामाद तरुण सिंह बड़े उद्योगपति हैं। अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया भाइयों में तीसरे नम्बर के थे। उनके बड़े भाई वीके सिंह नेवी में एयर ऐडमिरल हैं, जो अमेरिका में है। दूसरे भाई छोटे भइया भी अमेरिका में है।

सबसे छोटे भाई सुभाष सिंह दिल्ली में रहते हैं। बहन मीरा दिल्ली में हैं, जिनके पति आईबी में डारेक्टर रहे हैं। अवनीश सिंह निधन से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भैया का अंतिम संस्कार 18 मई को सुबह 10 बजे शमशान भूमि लालपुल बदायूं पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बदायूं: घर में झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाकर जान दी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

ताजा समाचार

अयोध्या: चौपाल में गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, की वोट अपील 
अमेरिका ने ड्रैगन को दिया झटका, जो बाइडेन ने चीनी उत्पादों पर लगाया भारी 'आयात शुल्क' 
तीन दिनों तक बंद रहेगा सीतापुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, बरेली और लखनऊ की कर रहे हैं यात्रा तो जरूर पढ़ें ये खबर
Special Story : खंडहर में तब्दील एंग्लो इंडियन वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूना, मॉडल के रूप में रखना चाहती थी भारत सरकार
घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी, सेंसेक्स 138.53 अंक चढ़कर 73,243.14 अंक पर पहुंचा
हरदोई में किसान नेता की मौत, देर रात घर में लगा करंट-हादसे की जांच कर रही पुलिस