अयोध्या: चौपाल में गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, की वोट अपील 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। भाजपा की ओर से लगातार लगाई जा रही चौपाल में आ रही भीड़ से पार्टी के नेता गदगद है। महिलाओं की भागीदारी देखकर इसे शुभ संकेत बता रहे हैं। कुडौली में हुई चौपाल में बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और मोदी के लिए समर्थन मांगा तो मीरपुर कांटा में कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने वोट की अपील की। 
   
मंगलवार की शाम मजनावा के कुडौली परशुराम मंदिर पर लगी भाजपा की चौपाल में विधायक बीकापुर डाॅ अमित सिंह चौहान  ने योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और मौजूद लोगों से प्रत्याशी लल्लू सिंह के लिए समर्थन मांगा। कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह की मौजूदगी में जहां व्यवसायी और भाजपा नेता करुणाकर पांडेय बब्बू द्वारा चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की भीड़ जुटाई। करन सिंह, गुरु प्रसाद मौर्य, अमरजीत पाण्डेय की भूमिका अहम रही। 

मीरपुर कांटा में लगी चौपाल सरोज जायसवाल और पप्पू जायसवाल के नाम रही। यहां दलित और पिछड़ों की भीड़ को सांसद पुत्र कबड्डी संघ के अध्यक्ष  विकास सिंह ने संबोधित कर वोट और समर्थन मांगा। एसपी श्रीवास्तव, सत्यनाम सिंह, अरुण तिवारी, पंकज, अनुपम पाण्डेय, जितेंद्र कुमार तिवारी, मोहन लाल, अखिलेश, शिवनारायण कोरी आदि ग्रामीण शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -तीन दिनों तक बंद रहेगा सीतापुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, बरेली और लखनऊ की कर रहे हैं यात्रा तो जरूर पढ़ें ये खबर

संबंधित समाचार