लखीमपुर-खीरी: पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना शारदानगर नगर क्षेत्र में गांव टहरा के निकट मंगलवार की देर शाम पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार महिला, दो छोटी बच्चियों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में महिला के पति समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रभारी निरीक्षक शारदानगर बृजेश मौर्य ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप पर सवार अनिरुद्ध (35) पुत्र शिवनाथ निवासी सुजौली (बहराइच) व एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेसुध होने के कारण उसका नाम व पता अभी ज्ञात नहीं हो सका है। हादसे में पिकअप सवार अनिरुद्ध की पत्नी सुमन (33) और उसकी दो छोटी छोटी बेटियों को भी मामूली चोटे आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: घाघरा नदी में नहाते समय चार युवक डूबे, एक लापता

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज