हरदोई में किसान नेता की मौत, देर रात घर में लगा करंट-हादसे की जांच कर रही पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। जनसेवा केंद्र का संचालक और किसानों के हक के लिए लड़ने वाले युवक की मंगलवार की देर रात बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की गहराई से जांच कर रही है।

बताया गया है कि कछौना कोतवाली के कामीपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार गौतम पुत्र रामपाल गौतम जनसेवा केंद्र का संचालक था और कछौना की बसंत मार्केट में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए पर रहता था। मंगलवार की देर अचानक बिजली के करेंट की चपेट में आने से उसकी वही पर मौत हो गई। पत्नी के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुन कर आस-पड़ोस वाले दौड़ पड़े। लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले सारा कुछ खत्म हो चुका था। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस हादसे की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें -बलिया में भीषण सड़क हादसा, डम्पर की चपेट में आये तीन लोगों की मौत    

संबंधित समाचार