हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया का निधन, CM खट्टर ने जताया शोक 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रतन लाल कटारिया का आज निधन हो गया है। वह 71 वर्ष के थे। कटारिया पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती थे। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की।

कटारिया पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाते थे, उनके निधन के बाद हरियाणा में शोक की लहर छाई हुई है। आज उनका पार्थिव  शरीर पंचकूला आवास पर रखवाया जाएगा और उसके बाद मनीमाजरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल सांसद कटारिया पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में रहते थे।

कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति।’’ 

ये भी पढ़ें- सिद्धारमैया होंगे मुख्यमंत्री, शिवकुमार को मिलेगी उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी: सूत्र

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जालौन में फीस व्यवस्था बनेगी पारदर्शी: DM जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- 60 दिन पहले करना होगा वेबसाइट-नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला इप्सेफ का प्रतिनिधिमण्डल : कर्मचारियों की समस्या पर हुई बात
IGIS पर शिकायतों की बाढ़..नहीं होगी LPG की कमी, देवरिया में डीएसओ ने दिलाया भरोसा; कहा- कालाबाजारी पर सख्ती
YEIDA ने लॉन्च की हाउसिंग स्कीम : जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट पाने का सुनहरा मौका, जल्द ही शुरू की जाएगी प्रक्रिया
गोरखपुर में CM योगी : दिग्विजयनाथ कॉलेज में कंप्यूटर रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा