पश्चिम बंगाल पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार : पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पूर्वी मेदिनीपुर जिले में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की जांच कर रही पश्चिम बंगाल सीआईडी (अपराध अन्वेषण विभाग) ने बृहस्पतिवार को, मुख्य आरोपी और दो अन्य लोगों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी भानु बाग अवैध पटाखा इकाई का मालिक है।

ये भी पढ़ें - ज्ञानवापी मस्जिद में ‘शिवलिंग’ के वैज्ञानिक सर्वे के आदेश के खिलाफ अर्जी पर सुनवाई करेगा HC

सीआईडी अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी के मालिक को ओडिशा के एक नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को हुए विस्फोट में घायल होने के बाद उसका यहां इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि आग की वजह से बाग 70 फीसदी जल गया है और उसकी हालत ‘गंभीर’ है। अधिकारी ने कहा, ‘‘पटाखा इकाई विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी, उसके बेटे और भतीजे को कटक से गिरफ्तार किया गया है।’’

अधिकारी ने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी की हालत अब भी ‘‘गंभीर’’ है और ‘‘अभी उसे पश्चिम बंगाल वापस लाना संभव नहीं है’’। जिला पुलिस ने मंगलवार को हुए विस्फोट के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें नौ लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। सीआईडी, फॉरेंसिक विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीम ने भी विस्फोट की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर के पुंछ में संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, विस्फोटक बरामद 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Kanpur News: कानपुर में प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसान सम्मानित, CM योगी ने बढ़ाया उत्साह
लखनऊ के किसान पथ पर हादसा: डंपर की टक्कर से दो साढ़ुओं की मौत, बाइक 2 किमी तक घिसटी
Exclusive : जहां आज खेत हैं, वहीं बसने जा रही उत्तराखंड की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल सिटी, बदलेगी UP- MP बिहार तक के लाखों युवाओं की किस्मत
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, चारधाम यात्रा के घोड़े-खच्चरों के बीमा में देगी 20% प्रीमियम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : CM योगी के कार्यक्रम से दूर रहेंगे चंपतराय, डीएम ने जारी किया पत्र, कहा- अपने स्थान पर नामित करें दूसरा व्यक्ति