VIDEO : पवन सिंह-स्मृति सिन्हा की फिल्म बेवफा सनम का ट्रेलर रिलीज

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

यह फिल्म 24 मई से जियो स्टूडियो पर एक दम फ्री में देखी जा सकती है

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'बेवफा सनम' ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म बेवफा सनम में पवन सिंह के अपोजिट अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आ रही है, जो फ़िल्म पवन की पत्नी कर किरदार निभा रही हैं। 

https://www.instagram.com/p/CsddWBgsaYf/

इस फ़िल्म को जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म 24 मई से जियो स्टूडियो पर एक दम फ्री में देखी जा सकती है। फिल्म बेवफा सनम में पवन का नाम प्रेम तो स्मृति का नाम सांध्य है। ट्रेलर की शुरुआत में पवन सिंह लंदन में नजर आते हैं, वही स्मृति को भारत में दिखाया जाता हैं। यशी फिल्म्स कृत बेवफा सनम के निर्माता अभय सिन्हा और ज्योति देशपांडे हैं। वही इसका निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है।

अरविंद अकेला कल्लू और चांदनी सिंह का गाना ‘ओढ़नी में दागी’ रिलीज 
भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री चांदनी सिंह का गाना ‘ओढ़नी में दागी ’आज डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैंनल पर रिलीज कर दिया गया है अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह की आवाज में स्वरबद्ध किये गाने ओढ़नी में दागी के लेखक प्रिंस प्रियदर्शी है जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह है।अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, यह गाना शादी के सीजन में खूब बजने वाला है।

डीआरएस म्यूजिक के जरिये हम लोगों को दर्शको का फूल मनोरंजन करवाने का मौका मिलता रहता है।यह गाना सच मे मेरे दिल के करीब है। वही इस गाने के निर्माता धनंजय सिंह ने कहा, डीआरएस म्यूजिक दर्शको की डिमांड पूरी तरह पूरा करता है।आगे भी कई सारे गाने इस चैनल से रिलीज किये जाने है, जिसकी तैयारियां चल रही है।फिलहाल इस गाने को सुनकर दर्शक एन्जॉय करें। 

ये भी पढ़ें :  मशहूर बंगाली टीवी एक्ट्रेस Suchandra Dasgupta की सड़क दुर्घटना में मौत, सदमे में परिवार

संबंधित समाचार