आज का इतिहास: आज ही के दिन थॉमस अलवा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का किया आविष्कार, जानें 23 मई की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 23 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1543- पोलैंड के खगोलविद निकोलस कोपरनिकस का निधन। 1689- ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी प्रदान की। 1885- सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की, जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है। 1883- ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायत के लिए खोला गया। 

1915- थॉमस अलवा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का आविष्कार किया। 1931- पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई। 1959- साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया। 1985- बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से 10 हजार लोगों की मौत। 1986- मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली पहली ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी। 1994- मीना (सऊदी अरब) में हज में भगदड मचने से 250 से ज्यादा हाजियों की मौत हो गई। 

1994- न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई। 2001- नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी का फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतरोही बने। 2004- उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया। 2014- थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री थिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार किया गया। 2015- आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया, बहुमत द्वारा समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला देश बना। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: ऑटो-लाइट स्ट्राइक टोलेडो की लड़ाई हुई समाप्त, जानें 22 मई की प्रमुख घटनाएं