सैलरी बढ़ाने के आश्वसन के बाद बरेली कॉलेज के कर्मचारियों को नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत बरेली कॉलेज के कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मागों को लेकर 21 मई को कॉलेज के प्राचार्य आफिस व लाइब्रेरी में ताला डाल दिया था। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दूसरे दिन रात को ताला खोल दिया गया था और कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि उनकी कॉलेज स्तर की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। जिसमें मैनेजिंग कमेटी के सचिव ने बयान दिया था कि कर्मचारी उनसे मिले ही नहीं थे।

इस बावत 25 मई की सुबह कर्मचारी सचिव देवमूर्ति से मिले उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को पूर्ण किया जाएगा। लेकिन उसके बाद कर्मचारियों के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उनसे जबाव मांगा गया है कि आखिर किसकी सहमति से तालाबंदी की गई। जिसकी जांच बरेली कॉलेज के एक शिक्षक को सौपी गई है। नोटिस मिलने के बाद कर्मचारी कल्याण सेवा समिति ने लाइब्रेरी में एक बैठक रखी। जिसमें सभी कर्मचारियों ने बताया कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है। तालाबंदी से पहले उन्होंने कॉलेज व जिला प्रशासन, उच्च शिक्षा अधिकारी को कई बार अवगत कराया था। उसके बाद तालाबंदी की गईथी, जिसमें सभी कर्मचारियों की रजामंदी थी उसके बाद ताला डाला गया। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, सचिव हरीश मौर्या, अरविंद यादव, पूरन, वली अहमद, धर्मेंद्र, आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: बकाया पैसे मांगने पर युवक ने की सीएम पोर्टल पर शिकायत, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?