बुलंदशहर में 4 मंदिरों में मूर्तियां की गईं खंडित, छावनी बना गांव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। जिले के बराल गांव से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार यहां शरारती तत्वों ने हिंसा फैलाने के मकसद से चार मंदिरों की  मूर्तियों को खंडित कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर पहुँच गया। उन्होंने इसपर जोरदार विरोध किया। जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों ने गांव में डेरा डाल दिया है। एसएसपी बुलंदशहर ने कहा है कि शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। साथ ही सभी खंडित मूर्तियों की जगह नई मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा भी कराइ जाएगी।          

ये भी पढ़ें -UP में 5 IAS अफसरों के तबादले, हटाए गए एसीएस वित्त प्रशांत द्विवेदी

संबंधित समाचार