मिस्र, यूएई ने पवन ऊर्जा परियोजना पर किए हस्ताक्षर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोहा। मिस्र ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ दुनिया की सबसे बड़ी 10 अरब डॉलर की पवन ऊर्जा परियोजनाओं में से एक बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। अल अरबिया टीवी ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार 10 गीगावाट बिजली उत्पादन करने की यह परियोजना अमीराती अक्षय ऊर्जा कंपनी मसदर द्वारा बनाई जायेगी और इसके साथ मिस्र की इन्फिनिटी पावर और हसन आलम यूटिलिटीज भी शामिल होंगे। दुनिया का सबसे बड़ा विंड फार्म मध्य मिस्र के सोहाग शहर के पास स्थित होगा। परियोजना में बिजली उत्पादन चार साल के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। 

मिस्र के शर्म अल-शेख में पिछली बार संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन सीओपी27 के दौरान संयुक्त पवन ऊर्जा परियोजना पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस परियोजना के अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए समर्पित मिस्र की ग्रीन कॉरिडोर पहल का हिस्सा होने की उम्मीद है। परियोजना से मिस्र को प्राकृतिक गैस की वार्षिक लागत में लगभग पांच अरब डॉलर की बचत होने और 100,000 तक रोजगार सृजित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। 

ये भी पढे़ं- अमेरिका: रिचमंड में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

 

संबंधित समाचार