Barabanki News: पी.एल. पुनिया बोले- मनरेगा और गांधी की विरासत को कमजोर कर रही सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अध्यक्षता में और पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर इसे राष्ट्रपति को भेजने की बात कही।

पी.एल. पुनिया ने कहा कि वर्तमान सरकार मनरेगा जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को कमजोर कर रही है और महात्मा गांधी की विचारधारा एवं श्रम की गरिमा को मिटाने पर लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार मजदूरी के वित्तपोषण की जिम्मेदारी से हटकर आर्थिक बोझ राज्यों पर डाल रही है, जिससे गरीबों और श्रमिकों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया के साथ जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता के.सी. श्रीवास्तव, इरफान कुरैशी, राम हरख रावत, प्रशान्त सिंह, अजीत वर्मा, एडवोकेट वीरेन्द्र यादव, एड. मो. इजहार, एड. रमन द्विवेदी, एड. साइस्ता अख्तर, शबनम वारसी, संजीव मिश्रा, रमेश कश्यप, जयंत गौतम, आरिफ करपिया सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार की नीति में सुधार नहीं हुआ तो यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।

संबंधित समाचार