राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : रात भर जेल में जागते रहे सभी आठों आरोपी, सुभाष दिखा बैचेन, परिवारीजनों ने की मिलाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर चढ़ावे में गबन के सभी आठों आरोपी की जेल में शुक्रवार को पहली रात जागते हुए बीती। सभी सदमे की स्थिति में रहे, किसी ने एक-दूसरे से बात नहीं की। सबसे ज्यादा बैचेन बुजुर्ग आरोपी सुभाष श्रीवास्तव नजर आए।

जानकारी के अनुसार सभी आठ आरोपी रामशंकर यादव टिन्नू, मनीष यादव, अनुकल्प मिश्र, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा जेल की एक ही बैरक में रखे गए। रात में किसी ने खाना भी नहीं खाया। सब रात भर टहलते रहे।

आज सुबह आठों को अलग-अलग बैरक में किया गया शिफ्ट

शनिवार सुबह आठों को अलग-अलग बैरक में किया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को सभी के परिजन जेल पहुंचे व मिलाई की। सभी को अलग बैठाकर मिलने दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक भूपेश कुमार ने बताया कि सभी को सामान्य बंदियों की तरह रखा गया है।

यह भी पढ़ें:-Ram Mandir News : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव तय? चढ़ावा विवाद के बाद 11 जुलाई को नए सीईओ और महासचिव पर लग सकती है मुहर

यह भी पढ़ें:-Ayodhya Ram Mandir: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा कन्फर्म, जानें ट्रस्ट ने क्या कहा

Dhirendra Shastri: राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड पर धीरेंद्र शास्त्री का तीखा बयान, कहा- 'रावण आज भी हैं, बस..

संबंधित समाचार