रामजी के कपड़े धोने के लिए दी थी वॉशिंग मशीन, नहीं मिली रसीद... राम मंदिर दान विवाद में नया दावा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार : राम मंदिर में दिए गए दान के घोटाले की परत-दर-परत खुल रही है। ताजा आरोप लेकर सामने आए हैं अयोध्या के रायगंज निवासी राकेश गुप्ता। उनका कहना है कि उन्होंने रामशंकर यादव टिन्नू के कहने पर रामजी के कपड़े धोने के लिए एक बड़ी करीब 40 हजार रुपये की कीमत की वॉशिंग मशीन ठेले पर लदवाकर मानस भवन ट्रस्ट ले गए। वहां पर मौजूद डॉ. अनिल मिश्र व टिन्नू को सौंप दी थी। कई बार रसीद मांगने पर नहीं मिली। आज जब दान चोरी की खबरें सामने आ रही है तो आत्मा को बहुत ठेस पहुंची है।

राकेश ने बताया कि मेरी मां ने चांदी का कजरौटा भी दिया था। कहा था कि भगवान इससे काजल लगाएंगे तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। बताया कि मशीन पर मैंने अपने पूर्वजों का नाम लिखवाया था, जिसे टिन्नू ने मिटवा दिया था। राकेश ने आरोप लगाया कि मैंने कई बार दान की गई वस्तुओं की रसीद मांगी।

यहां तक कहा कि रसीद से हमारी आगे आने वाली पीढ़ी को भी हमेशा ध्यान रहेगा कि भगवान की सेवा में हमारे पूर्वजों ने भी दान किया था, लेकिन टिन्नू ने रसीद ही नहीं दी। कहा कि मुझे लगता है कि मेरे द्वारा दिया गया दान भी भगवान तक नहीं पहुंचा होगा।

यह भी पढ़ें:-Ram Mandir News : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव तय? चढ़ावा विवाद के बाद 11 जुलाई को नए सीईओ और महासचिव पर लग सकती है मुहर

यह भी पढ़ें:-Ayodhya Ram Mandir: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा कन्फर्म, जानें ट्रस्ट ने क्या कहा

Dhirendra Shastri: राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड पर धीरेंद्र शास्त्री का तीखा बयान, कहा- 'रावण आज भी हैं, बस..

संबंधित समाचार