बुर्किना फासो में दो आतंकी हमलों में 41 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

औगाडौगू। बुर्किना फासो में इस सप्ताह दो आतंकवादी हमलों में आठ सैनिकों और 33 स्वयंसेवकों सहित 41 लोग मारे गए है। सेना ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि मंगलवार को मौहौन प्रांत में तिया के पास एक सैन्य इकाई पर घात लगाकर हमला किया गया। सैन्य इकाई ने इसका जवाब दिया और 30 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। 

इस मुठभेड़ में आठ सैनिक मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए। सेना ने कहा कि स्वयंसेवकों ने लगभग 50 आतंकवादियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए। संघर्ष के दौरान 33 स्वयंसेवकों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- केन्या में सड़क दुर्घटना में 48 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पूर्वोत्तर रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड : वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 करोड़ यात्रियों ने की यात्रा, 21% की बढ़ोतरी
बुनकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार : सीएम योगी बोले- बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता
6 टीमें, छह दिन तक हाई वोल्टेज मुकाबला... यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का आगाज, काशी किंग्स vs गोरखपुर राउडीज़ का मैच
पुडुचेरी चुनाव : थिरुकन्नूर मतदान केंद्र पर भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
घर बैठे आधार समस्याओं का समाधान: UIDAI का नया पोर्टल लॉन्च, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा शुरू