केन्या में सड़क दुर्घटना में 48 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैरोबी। केन्या के केरिचो काउंटी के लोंडियानी शहर में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर टॉम ओडेरा ने शुक्रवार को द स्टार समाचार पत्र के हवाले से कहा कि दुर्घटना के बाद कुल 48 शव बरामद किए गए।

समाचार पत्र के अनुसार दुर्घटना एक व्यस्त रास्ते पर हुई, जब एक ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ओडेरा ने कहा, बचाव अभियान जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

ये भी पढ़ें- टिकाऊ भविष्य के लिए भारत में कृषि पद्धतियों को बदलने की जरूरत, IFPRI निदेशक ने दिया सुझाव

 

 

संबंधित समाचार