लखनऊ : फ्रांसीसी दूतावास के वैज्ञानिकों ने किया एनबीआरआई का भ्रमण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । मंगलवार को शहर के राणा प्रताप मार्ग स्थित सीएसआईआर- राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) का भ्रमण नई दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास के वैज्ञानिक और शैक्षणिक सहयोगियों ने किया, जिसमें डॉ. डिडिएर राबोइसन, मिस्टर आयमेरिक वोक्वांग परियोजना प्रबंधक एवं समन्वयक वैज्ञानिक डॉ. मीनाक्षी सिंह शामिल थीं।

एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजित कुमार शासनी ने बताया कि फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल से भारत और फ्रांस के बीच संभावित अनुसंधान सहयोग पर चर्चा की गई। बैठक में फ्रांसीसी संस्थानों के साथ मौजूदा सहयोग के दायरे और आगे सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। फ्रांसीसी दूतावास के वैज्ञानिकों को संस्थान में की जा रही अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों के बारे में उन्हें भी विस्तार से बताया।

अनुसंधान एवं विकास में विज्ञान और समाजिक संस्थान के योगदान और उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ विज्ञान की उन्नति तथा समाज के कल्याण के लिए पादप विज्ञान तथा पर्यावरण अनुसंधान के क्षेत्र में भविष्य में परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें - इटावा : सफारी में जन्मे 5 शावकों में से तीन की मौत, अखिलेश के ट्वीट से खुली पोल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज