बहराइच : मणिपुर हिंसा के विरोध में सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च
अमृत विचार, बहराइच । मणिपुर में हुए हिंसा के विरोध में शुक्रवार रात को सपा महिला सभा की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। शाहिद स्मारक पार्क में कैंडल जलाकर सभी ने हिंसा में मृत हुए लोगों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केंद्र सरकार से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनु देवी के नेतृत्व में सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने कैंडिल मार्च निकाला। सभी ने शहर से होते हुए घंटाघर तक कैंडल मार्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इस पर सभी ने शहीद स्मारक में मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रही हैवानियत पर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की।

कैंडिल मार्च में नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा, जिला सचिव मंजू चौधरी एड०, राजकुमारी, महक शाह , मविश शाह, अदीबा, हसनरा, तारा बेगम, सानिया, सोना शाह, पारुल मिश्रा, आमना, रेशमा गुप्ता, किस्मतुल शाह आयशा, रोशनी, उमरा, गुड़िया देवी, मनिया, नाजों शाह, तबासुम सहित महिला सभा की पदाधिकारीगण मौजूद रही।
ये भी पढ़ें - बहराइच : एसएसबी ने जांच के दौरान दो मानव तस्करों को पकड़कर नेपाल पुलिस को सौंपा
