प्रयागराज : अफसर बनकर ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने वाले दो सिपाही निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। गोपीगंज के एक ढाबा संचालक से अधिकारी बनकर रंगदारी मांगने पहुंचे तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया था। मामले में एक मौके से फरार हो गया था। जानकारी पर प्रयागराज कमिश्नर ने रंगदारी मांगने वाले दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक गोपीगंज रोड के समीप रहने राकेश बाजपेई का ढाबा है। राकेश के मुताबिक बीते शनिवार की देर रात चार लोग चार बाईक से ढाबे पर पहुंचे और खुद को लखनऊ का अधिकारी बताकर 50 हजार रुपये मांगने लगे। उस दौरान राकेश को शक हुआ और उसने उन्हें एक कमरे में बैठा दिया और पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर थाना प्रभारी गोपीगंज सदानंद टीम के साथ पहुंचकर तीन लोगो को गिफ्तार कर लिया। वहीं एक मौके से भाग निकला। पुलिस ने तीनो के खिलाफ जानकारी कर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

वहीं जांच के बाद पता लगा कि रंगदारी मांगने वाले आलोक सिंह निवासी आशापुर सारनाथ वाराणसी, राम प्रकाश यादव बलिया हंडिया थाने में तैनात है। मामले में पुलिस कमिश्नर ने दोनो सिपाहियों को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है।  सिपाहियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -रायबरेली में चेतावनी बिंदु के करीब पहुंची गंगा, बाढ़ का खतरा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका