जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे मिर्जापुर, मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मिर्जापुर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजन किए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सिन्हा पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से विंध्य धाम पहुंचे और अपराह्न में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किये। 

इस दौरान उन्होंने सारे धार्मिक अनुष्ठान स्थानीय राजन पाठक पंडा और उनकी टीम द्वारा सम्पन्न कराया गया। उनके यहां पहुंचने से पूर्व पूजा सामग्री की व्यवस्था कर ली गई थी। 

उपराज्यपाल ने एक सामान्य यजमान की तरह देवी की पूजा की और मंदिर की परिक्रमा पूरी की। इससे पहले उनके यहां पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। उपजिलाधिकारी गुलाब राम और उपपुलिस अधीक्षक अमर सिंह ने बुके और स्मृति चिन्ह भेंट की। 

ये भी पढ़ें :
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 

 

संबंधित समाचार