आज का राशिफल। 31 जुलाई, 2023

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मेष

आज किसी को उधार न दें। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी होने की संभावना है। आपके पास काफी काम रहने वाला है। गैस और एसीडिटी के कारण आपको परेशानी हो सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

वृष

आज किसी आवश्यक काम में आपको अधिकाधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी से ज्यादा अपेक्षा न करें। अपनी गलतियों से आपको सीखना चाहिए। आपको मेहनत अधिक मात्रा में करनी पड़ेगी। अपने मन को शांत रखें।

मिथुन

आज नया कारोबार शुरू करने में आसानी होगी। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। ऋणों को उतारने में सफलता मिलेगी। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कर्क

आज पहले की तुलना में दिन अच्छा रहेगा। कठिन समस्याओं का हल निकलेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है। स्वार्थ भावना के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं।

सिंह

आज अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में बदलाव की कुछ योजना बना सकते हैं। शंकालु स्वभाव के कारण हानि हो सकती है। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं।

कन्या

आज धन संबंधित मामलों में गतिहीनता आने की संभावना है। लक्ष्य हासिल करने में कठिनाई होगी। गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।

तुला

आज किसी रिश्तेदार के मिलने से आपका दिन बहुत ही अच्छी तरह बीतेगा। मेहनत का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा। रुचि अनुसार कार्य मिलने से संतुष्ट रहेंगे। आपके मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। मन में आशंका हो सकती है।

वृश्चिक

आज अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। अपने जीवनस्तर को अच्छा बनाने का प्रयास करें। चुनौतियों को स्वीकारने से उत्साहित रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां आपको निभानी पड़ेंगी। सिरदर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।

धनु

आज व्यवसाय पर आप विशेष ध्यान देने वाले हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। मन में नए-नए प्लान तैयार करेंगे। अपने जीवनस्तर में बदलाव ला सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं और संसाधनों पर धन खर्च करेंगे।

मकर

आज यदि आवश्यक न हो तो लेन-देन के मामलों में दूरी बनाकर रखें। अहंकारी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आपका मन किसी भी काम में अच्छे से नहीं लगेगा। तनाव की वजह से नींद बाधित हो सकती है।

कुंभ

आज व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। दूसरों की मदद करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनैतिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने की संभावना है। घर की व्यवस्था में सुधार आएगा।

मीन

आज घर में लटके हुए कार्यों को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। समाज में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। अपनी कार्यप्रणाली को गुप्त रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकी रहेगी।