आज का राशिफल : 13 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था, तो वह दूर हो सकता है। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा और संतुलित रहेगा। धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से मन शांत होगा।

वृष- आज गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गंभीरता से ध्यान दें। संतान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है।

मिथुन- आज निजी संबंधों को लेकर गंभीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। इस समय नया कार्य आरंभ करना उचित नहीं है। पेट व सीने में जलन की समस्या हो सकती है।

कर्क- आज विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे।

सिंह- आज कारोबार से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिए लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कन्या- आज आप अत्यंत आनंदित रहने वाले हैं। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
 
तुला- आज का दिन यात्राओं के लिए सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य संबंधों के लिए समय अवश्य निकालें। कोई आवश्यक निर्णय अचानक लेना पड़ेगा।

वृश्चिक- आज दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। धैर्यपूर्वक किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें।

धनु- आज व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। नए घर या जमीन में निवेश सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। दूसरों की बातों को अधिक तूल न दें। संतान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे।

मकर- आज अनावश्यक खर्चे नियंत्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें। आपके काम कुछ गतिरोध के साथ पूर्ण होंगे।

कुंभ- आज अधिक विचार करने की आदत से आपको बचना चाहिए। मान-सम्मान की चिंता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें।

मीन- आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। अपना मन हर स्थिति में शांत रखें। घर के लोग आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे।