लखनऊ: आरएलबी अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख भड़के विधायक अरमान खान
लखनऊ, अमृत विचार। राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मीबाई राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का विधायक अरमान खान ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर सफाई व्यवस्था और डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। वह सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचे तो मेन गेट जंजीर से लॉक था। इस पर उन्होंने एतराज जताया कि कि इमरजेंसी में एंबुलेंस कैसे आएगी।
डॉक्टर्स एवं कर्मियों की उपस्थिति जांची तो पता चला कि इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, कार्डियो और आर्थो के डॉक्टर नदारद थे। ओपीडी में निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत की। अधीक्षिका संगीता टंडन से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। अरमान खान ने बताया कि अस्पताल में करोड़ों रुपए से बने बर्न यूनिट में अभी भी डॉक्टरों की तैनाती नहीं है। 5 वर्ष के बच्चों के इलाज की कोई सुविधा नहीं है।
ये भी पढ़ें - फतेहपुर : टीवी मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
