रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की...

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को महात्मा गांधी द्वारा 1942 में आज ही के दिन शुरू किए गए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को याद किया और कांग्रेस तथा विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों पर हमला बोलते हुए आह्वान किया कि वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति देश हित में समाप्त होनी चाहिए। 

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति वंशवादी राजनीति के साथ आती है। उन्होंने केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान हुए कई घोटालों के साथ-साथ ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों... तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के शासन वाले राज्यों में सामने आए घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि वंशवाद की राजनीति, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को देश के सर्वोत्तम हित में भारत छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये देश की ‘तीन बीमारियां’ हैं जिन्हें भारत छोड़ देना चाहिए। 

प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत, इसकी सुरक्षा, अखंडता के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि इन तीन बीमारियों... घोर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और शर्मनाक तुष्टीकरण को भारत छोड़ना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने की रक्षा करनी है, राजनीति में शुचिता को वापस लाना है और देश को बचाना है, तो इन तीन अभिशापों को भारत छोड़ना होगा।’’ इस बीच, भाजपा सांसदों ने वंशवादी राजनीति, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को देश से खत्म करने की मांग करते हुए संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। 

ये भी पढे़ं- केजरीवाल ने दिल्ली सेवा विधेयक पर समर्थन के लिए कांग्रेस नेताओं का जताया आभार, कही ये बात...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत : महराजगंज में पत्नी से परेशान पति ने दो बच्चों संग फंदा लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के सरोजिनी नगर में महिला लाभार्थियों को सौंपी जीपीआरए फ्लैट्स की चाबियां
T20 World Cup : फाइनल से पहले UP में चरम पर क्रिकेट का ताप, टीम इंडिया की हौसलाफजाई के लिये कहीं पूजा पाठ तो कहीं मैराथन दौड़
राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर आया मायावती का पहला रिएक्शन, कहा- संवैधानिक पदों का सम्मान जरूरी, दलगत राजनीति से ऊपर उठें
आजमगढ़ में 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर कारोबारी से 38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार