Pankaj Tripathi Father Death : पंकज त्रिपाठी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का 99 साल की उम्र में निधन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बिहार के बेलसंड गांव में आखिरी सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि पंडित बनारस तिवारी को सांस की बीमारी थी। सोमवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।

https://www.instagram.com/p/CjaaOGNp271/?img_index=3

पंकज त्रिपाठी अपने कई इंटरव्यू में अपने पिता का जिक्र कर चुके हैं। बचपन में गांव में उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर वह कई बार भावुक भी हो चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया था कि उनके पिता को उनकी उपलब्धियों में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्हें यह तक नहीं पता है कि बेटा पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करता है। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता सिर्फ एक ही बार मुंबई आए। उन्हें यहां के बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आती थीं।

ये भी पढ़ें : VIDEO : खेसारी लाल यादव का गाना 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के' रिलीज, भगवान शिव से मांगा प्यार

संबंधित समाचार