Gorakhpur News : सांसद रवि किशन की प्रतिष्ठा से ये कौन कर रहा खिलवाड़, इन तीन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एफआईआर 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

इन सोशल मीडिया अकाउंट्स संचालकों पर आरोप है कि वह साजिशन और जानबूझकर सांसद की छवि बिगाड़ने पर तुले हैं। इसी कारण भ्रामक कंटेंट चला रहे हैं। बाकायदा सांसद के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

अमृत विचार : गोरखपुर के सांसद रवि किशन, वैसे तो खुद अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी छवि खराब करने का मामला चर्चा में है। गोरखपुर के तीन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसा आरोप लगा है। सांसद के निजी सचिव की शिकायत पर पुलिस तीनों अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

इन सोशल मीडिया अकाउंट्स संचालकों पर आरोप है कि वह साजिशन और जानबूझकर सांसद की छवि बिगाड़ने पर तुले हैं। इसी कारण भ्रामक कंटेंट चला रहे हैं। बाकायदा सांसद के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इस उद्देश्य के साथ कि जनता में सांसद को लेकर गलत संदेश आम हो जाए। 

सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने गोरखपुर वाले मिश्रा जी, लकी टॉक और एस संध्या नाम के सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सामाजिक सौहार्द से भी खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए तीनों अकाउंट संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई है। 

समर्थकों की भावनाएं आह्त 


-सांसद के निजी सचिव ने अपनी शिकायत में कहा कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स से जो चीजें प्रसारित की जा रही हैं। उससे समर्थकों की जनभावनाएं आह्त हुईं। एक अभियान के रूप में ऐसी चीजें की जा रही हैं, जिससे सांसद की छवि खराब की जा सके। 


पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 


गोरखपुर के राम गढ़ताल थाने में शिकायत की गई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक तहरीर मिली है। उसी के आधार पर तीनों सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 

संबंधित समाचार