Bareilly News: Indain Railway में 30 हजार पदों का सरेंडर, Railway Board के विरोध में उतरा PRSS

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

पीआरएसएस ने यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर मंडल CWM को सौंपा ज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने 30 हजार पदों को सरेंडर करने का फैसला किया है, जिसका रेलवे यूनियने विरोध कर रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ (पीआरएसएस) भी इसके विरोध में उतर आई है। मंगलवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर मंडल मुख्य कारखाना प्रबंधक से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया।

बरेली, अमृत विचार। रेलवे बोर्ड ने 30 हजार पदों को सरेंडर करने का फैसला किया है, जिसका रेलवे यूनियने विरोध कर रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ (पीआरएसएस) भी इसके विरोध में उतर आई है। मंगलवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर मंडल मुख्य कारखाना प्रबंधक से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया। मांग करते हुए कहा कि सरेंडर प्रक्रिया को रोककर रेलवे में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। 

पीआरएसएस मना रहा विरोध पखवाड़ा
दरअसल रेलवे बोर्ड की तरफ से 30 हजार पद सरेंडर किए जाने के खिलाफ भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर देशभर में 15 से 29 मई तक विरोध पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों को बढ़ते काम के बोझ और घटते कर्मचारियों की संख्या को लेकर जागरूक किया। 

बढ़ रहा काम का दायरा, कम हो रहे कर्मचारी
कारखाना मंडल मंत्री जे एस भदौरिया ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1275 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। मालगाड़ियों के लिए समर्पित फ्रेट कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण, तिहरीकरण और विद्युतीकरण जैसे काम किए जा रहे हैं। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का संचालन लगातार बढ़ाया जा रहा है। मगर इतनी बड़ी व्यवस्था को संभालने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की जगह पदों को सरेंडर किया जाना सही नहीं। 

मुख्य कारखाना प्रबंधक को दिया ज्ञापन
जेएस भदौरिया ने आरोप लगाया कि पद सरेंडर करने का यह कदम विकसित भारत के संकल्प के विपरीत है, इससे कर्मचारियों पर कार्यभार लगातार बढ़ेगा। भारतीय रेलवे मजदूर संघ लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की मांग करता रहा है, लेकिन रेलवे बोर्ड इसके उलट काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने मुख्य कारखाना प्रबंधक इज्जतनगर अशोक कुमार को रेल मंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया।  जिसमें पद सरेंडर की प्रक्रिया रोकने की मांग की गई है। 

पीआरएसएस के ये पदाधिकारी रहे मौजूद
अभियान के दौरान कारखाना मंडल मंत्री जे एस भदौरिया के अलावा इज्जतनगर मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, सहायक मंडल मंत्री रविन्द्र कुमार, रोहित कुमार, धन कुमार पासवान, मनोज साहू, हरिहर प्रसाद, कमल भारतद्वाज, बसन्त कश्यप समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार