प्रतापगढ़ में धार्मिक भावनाएं भड़काने पर पुलिस की कार्यवाही, देवी देवताओं की आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो युवक अरेस्ट 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले तत्वों पर पुलिस कठोर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में, थाना महेशगंज पुलिस ने मंगलवार सचिन गुप्ता और देबी दीन को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार 25 मई को झींगुर, थाना महेशगंज निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर "कॉमेडियन सचिन" नामक आईडी के माध्यम से देवी-देवताओं एवं विशेष सम्प्रदाय/ समाज के संबंध में लगातार आपत्तिजनक व अभद्र वीडियो/टिप्पणियां प्रसारित की जा रही हैं। 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महेशगंज पर धारा 299 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता के मद्देनजर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो एवं टिप्पणियां प्रसारित करने का अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। 

ये भी पढ़ें  : 
बनारस का घाट और आगरे का ताज, जेवर एयरपोर्ट पर यूपी की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे यात्री

 

 

 

संबंधित समाचार