लखनऊ: माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों में चंद्रयान-3 के लाइव प्रसारण आदेश को वापस लेने की उठाई मांग

अवकाश के दिन विद्यालयों को खोले जाने से शिक्षकोें मेे भारी आक्रोश

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों में चंद्रयान-3 के लाइव प्रसारण आदेश को वापस लेने की उठाई मांग

अमृत विचार, लखनऊ। भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। उत्तर प्रदेश के महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने मंगलवार को आदेश दिया कि सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को चंद्रयान 3 के लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाया जाए। इस मौके पर सभी स्कूल 5:15 से 6:15 तक खुले रहेंगे। वहीं इस आदेश पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने आपत्ति जताते हुए आदेश को वापस करने की मांग उठाई है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा और संयोजक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखा है।

देखें वीडियो - 

 

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा संघ ने स्कूलों में चंद्रयान-3 के लाइव प्रसारण आदेश को वापस लेने की उठाई मांग

Posted by Amrit Vichar on Tuesday, 22 August 2023

संगठन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ आर पी मिश्र ने बताया कि भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि विद्यालयों में टेलीविजन, डिश, प्रोजेक्टर और स्मार्टफोन आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण चंद्रयान 3 का लाइव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया जाना सम्भव नही है। उन्होंने बताया कि लगभग सभी विद्यार्थियों के घर पर सजीव प्रसारण देखने के लिए टेलीविजन या स्मार्टफोन की व्यवस्था है।ऐसे में छात्रों को राष्ट्रीय स्वाभिमान के इस कार्यक्रम को देखने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्राथमिक विद्यालय सुबह 08 बजे से 02 बजे और माध्यमिक विद्यालय सुबह 07ः20 से 12ः30 बजे के मध्य संचालित होता है। वहीं चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण शाम को 05ः15 से 06ः15 बजे तक होना है। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में विद्यालय में छात्रों को रोक पाना सम्भव नहीं हैं। 

इसके अलावा उन्होंने बताया कि इससे पहले भी महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने 29 जुलाई 2023 को मोहर्रम और 13 अगस्त 2023 को रविवार की छुट्टी पर आयोजन के लिए विद्यालय को खोले जाने के निर्देश दिये गयेे थे। ऐसे में अवकाश में भी विद्यालयों को खोलना किसी भी प्रकार से न्यायोेचित नही है। उन्होंने आगे कहा कि महानिदेशक के इस प्रकार के आदेशों में विद्यालयों को खोले जाने से शिक्षकोें मेे भारी रोष और आक्रोश व्याप्त है। साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अवकाश के दिन विद्यालयों को न खोला जाए और स्कूल की टाइमिंग में ही कोई आयोजन को कराया जाए। 

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: लविवि में ऐडेड कॉलेजों के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, 42 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन